औरंगाबाद में लंबित आपराधिक मामलों में तेजी से सजा दिलाने पर जोर, एसपी ने अभियोजन अधिकारियों के साथ की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते एसपी

Aurangabad News : औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा की अध्यक्षता में लोक अभियोजकों, विशेष अभियोजकों, मुख्य अभियोजकों, अपर मुख्य अभियोजकों एवं अभियोजन शाखा प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण और आरोपितों को शीघ्र सजा दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. एसपी ने साक्ष्य पूर्ण हो चुके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस-अभियोजन के बेहतर समन्वय से मामलों के निस्तारण में आएगी तेजी

एसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से अनुसंधान पूरा करने के बाद अभियोजन पक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. ऐसे में पुलिस और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय से मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जा सकती है. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए कानूनी बाधाओं को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया, ताकि मजबूत साक्ष्यों वाले मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके.

Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना

कांडों की प्रगति और साक्ष्यों की स्थिति की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान विभिन्न कांडों की प्रगति, न्यायालय में चल रहे मामलों, साक्ष्यों की स्थिति तथा अभियोजन से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया समय पर पूरी करने और अभियोजन अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने को कहा. उन्होंने लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के साथ साक्ष्यों और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया.

Also Read : झाड़ियों में छिपाकर रखी 240 लीटर स्पिरिट बरामद, पुलिस की छापेमारी से धंधेबाज फरार

समय पर सजा मिलने से कानून के प्रति विश्वास होगा मजबूत

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि अपराधियों को समय पर सजा मिलना कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण से पीड़ित पक्षों को भी समय पर न्याय मिल सकेगा. एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक का उद्देश्य लंबित आपराधिक मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ अभियोजन की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाना रहा.

Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन