औरंगाबाद में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं-बच्चों को बताए पौष्टिक आहार के फायदे
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद जिले में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है. विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों को पोषण के महत्व, संतुलित आहार के फायदे और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जागरूक किया जा रहा है.
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में औरंगाबाद जिले में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक नौवां 'राष्ट्रीय पोषण माह' मनाया जा रहा है. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में इस पोषण माह के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.
इसी क्रम में देव प्रखंड परियोजना के अंतर्गत केताकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं के साथ पोषण के विषय पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, दैनिक भोजन में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करने तथा बच्चों और परिवार के बेहतर पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी गईं.
साथ ही, स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों का दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए भी महिलाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया.
बारुण में आयोजित हुआ पोषण मेला और जागरूकता गतिविधियां
इसी प्रकार, बारुण प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पोषण जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. यहां बच्चों को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.
Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला
बच्चों और अभिभावकों में पोषण के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष 'पोषण मेला' भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया.
खेल-खेल में दी जा रही पोषण की शिक्षा
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) गतिविधियों के तहत बच्चों को खेल-खेल में पोषण का पाठ पढ़ाया जा रहा है. मनोरंजक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से छोटे बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के फायदों तथा स्वस्थ खान-पान की अच्छी आदतों के बारे में बहुत ही सहज और सरल तरीके से समझाया जा रहा है.
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले भर में आयोजित की जा रही इन विभिन्न गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण के वास्तविक महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि एक स्वस्थ, सक्षम और सुपोषित समाज के निर्माण में जनभागीदारी को और अधिक बढ़ाया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए