औरंगाबाद में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, देसी शराब और बाइक जब्त, धंधेबाज फरार

Author Rajuranjan kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

जप्त शराब की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले के सोहदा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80.4 लीटर देसी शराब और एक बाइक जब्त की है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है.

विज्ञापन

Sohda Liquor Seizure Aurangabad : औरंगाबाद जिले के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80.4 लीटर देसी शराब और एक बाइक जब्त की है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Aurangabad News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेश दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहदा गांव में अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने निर्धारित स्थान पर छापेमारी की.

268 बोतल देसी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 300 एमएल की 268 बोतलें देसी शराब मिलीं. बरामद शराब की कुल मात्रा 80.4 लीटर है. इसके अलावा शराब के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई.

पुलिस को देखकर फरार हुआ तस्कर

पुलिस टीम को देखते ही शराब धंधेबाज मौके से भाग निकला. पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान की जा रही है. उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन