खबर का असर: 100 फीट सड़क बहने की खबर पर पहुंचे पूर्व सांसद, वैकल्पिक रास्ते का दिया निर्देश, जानिए क्या है मामला?
अखबार में छपी खबर
प्रभात खबर में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है. मदनपुर में बाढ़ से 100 फीट सड़क बह जाने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
Aurangabad News: प्रभात खबर में सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर मंगलवार को देखने को मिला. मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित अंबेडकर नगर पथ पर बनिया बलुईखाड़ के समीप झरही नदी में आयी भीषण बाढ़ और लगातार हुई बारिश के कारण करीब 100 फीट सड़क पानी के तेज बहाव में बह गयी थी. सड़क बह जाने से आसपास के ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी. इस समस्या को प्रभात खबर ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
आपके शहर में
खबर प्रकाशित होने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद
खबर प्रकाशित होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग, मदनपुर अवर प्रमंडल के एसडीओ सोनू कुमार के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लिया और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली.
शीघ्र वैकल्पिक रास्ता बनाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद ने एसडीओ को आम लोगों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ऐसे में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.
मौके पर पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नरेश सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह समेत कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.





प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए