औरंगाबाद: मदार नदी उफनाई, पौथू पंचायत के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, आवागमन प्रभावित
बाढ़ की तस्वीर
रफीगंज में मदार नदी का जलस्तर बढ़ने से पौथू पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
Madar River Overflows : लगातार हो रही बारिश के बाद मदार नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी का पानी पौथू पंचायत के बरपा, सीमा, बेल्हड़िया, बांस बिगहा, मिश्रबिगहा, अनच्छा और पौथू समेत कई गांवों के खेतों में प्रवेश कर गया है. इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है.
आपके शहर में
बरपा गांव में घरों तक पहुंचा पानी
सबसे गंभीर स्थिति बरपा गांव में बनी हुई है. यहां मदार नदी का पानी गांव के अंदर तक पहुंच गया है. पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों के लिए गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है.
पौथू-बरपा मार्ग पर बह रहा पानी
पौथू-बरपा मुख्य मार्ग पर भी बारिश और नदी का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है. तेज बहाव के कारण पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. वहीं, दोपहिया वाहनों के लिए भी यह मार्ग जोखिम भरा हो गया है. सड़क पर पानी का बहाव बढ़ने से लोगों को आवाजाही में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है.

धान की फसल को नुकसान की आशंका
बाढ़ के पानी से क्षेत्र के खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों के अनुसार, यदि नदी का जलस्तर जल्द कम नहीं हुआ तो खेतों में जमा पानी से फसल को और अधिक नुकसान हो सकता है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ने की आशंका है.
प्रशासन से राहत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल जायजा लेने की मांग की है. साथ ही जल निकासी की व्यवस्था कराने और प्रभावित गांवों व मुख्य मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है. ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी है.
औरंगाबाद: उत्तर कोयल मुख्य नहर के री-मॉडलिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल, जगह-जगह टूट रही लाइनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए