पिकअप व बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 9:52 PM
ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया.
रफीगंज. खड़वां-बेरी पथ में देर शाम बिसम्भरपुर विद्यालय के पास पिकअप बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार कोंच थाने के राजा बिगहा निवासी 35 वर्षीय चंदन साव की मौत हो गयी. बाइक सवार कासमा थाने के हुसैन करमा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना साव व मदनपुर थाने के धोबड़िहा निवासी 50 वर्षीय कन्हाई साव घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस नारायण व डॉ एके कैसरी ने प्राथमिक इलाज कर मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया. संवाद प्रेषण तक शव घटनास्थल पर ही था. घायल मुना साव ने बताया कि गुरुवार को उसकी मां का श्राद्ध है, जिसमे दोनों लोग आये थे. बुधवार की शाम में बिसम्भरपुर घूमने जा रहे थे कि बेरी की तरफ से आ रहे पिकअप ने धक्का मारकर दिया. वह आगे जा कर अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकअप चालक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सीओ भारतेंदु कुमार व थानाध्यक्ष ने बताया आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










