औरंगाबाद : ओबरा देवी मंदिर की दान पेटी खुली, मिले 1.73 लाख रुपये; चल रहा मंदिर का जीर्णोद्धार

Updated:
विज्ञापन

ओबरा देवी मंदिर परिसर में दान पेटी खोलकर राशि की गिनती करते न्यास समिति के सदस्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के ओबरा देवी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों के बीच शनिवार को दूसरी दान पेटी खोली गई, जिससे कुल 1,73,225 रुपये प्राप्त हुए हैं. मकराना के कारीगरों द्वारा मंदिर के गर्भगृह और मुख्य द्वार का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के ओबरा स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में चल रहे भव्य निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य को लेकर शनिवार को मंदिर परिसर स्थित दूसरी दान पेटी को खोला गया. देवी मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के निर्देशानुसार अनुमंडल नाजिर अजय कुमार सिन्हा की विशेष उपस्थिति में दान पेटी को खोलकर उसमें जमा हुई दान राशि की गिनती की गई.

विज्ञापन

दान पेटी से कुल 1,73,225 रुपये की राशि प्राप्त हुई है. गिनती पूरी होने के बाद पूरी राशि को न्यास समिति के तमाम सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत प्रोसीडिंग तैयार कर समिति को सौंप दी गई. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दान पेटी खोलने से लेकर राशि की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है.

Also Read : WATCH VIDEO : औरंगाबाद के 3 CHC ने मारी बाजी, बारुण 88% अंक के साथ बिहार में टॉप; ओबरा-देव भी NQAS के लिए चयनित

राजस्थान के मकराना कारीगरों द्वारा हो रहा है सौंदर्यीकरण

गौरतलब है कि इन दिनों देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य काफी जोर-शोर से चल रहा है. मंदिर कमिटी के अनुसार, माता रानी के गर्भगृह के भव्य सौंदर्यीकरण का जिम्मा राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना के कुशल कारीगरों को सौंपा गया है, जिस पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है. इसके साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार और आकर्षक ग्रिल का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है.

देवी मंदिर के दूसरे दान पेटी से निकला 173225 रुपया । | Prabhat Khabar Network
राशि की गिनती करते न्यास समिति के सदस्य.

इस दौरान न्यास समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद सिंह, सचिव कुमुद रंजन, उप सचिव स्नेह रंजन, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्विवेदी, प्रकाश कुमार, पुष्कर अग्रवाल, अमित नाग, नीलम देवी और अकाउंटेंट ज्योति कुंवर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन