औरंगाबाद के ओबरा देवी मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया मां भगवती का जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन

ओबरा देवी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

Aurangabad News : ओबरा देवी मंदिर में मां भगवती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया.

विज्ञापन

Aurangabad News : ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ओबरा देवी मंदिर में रविवार की रात मां भगवती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. जन्मोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर में दिनभर से ही उत्साह का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधि-विधान से हुई मां भगवती की पूजा-अर्चना

जन्मोत्सव के अवसर पर आचार्य पप्पू पाठक ने विधि-विधान के साथ मां भगवती की पूजा-अर्चना करायी. पूजा के उपरांत भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारे लगाए.

मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

धार्मिक न्यास परिषद के पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक न्यास परिषद के सचिव कुमुद रंजन, उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह, उप सचिव सोनू रंजन, कोषाध्यक्ष ब्रजेश द्विवेदी, समिति के सदस्य ओमप्रकाश मेहता, पुष्कर अग्रवाल, अमित नाग, प्रमोद भगत, अकाउंटेंट ज्योति कुंवर सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में किया गया. जन्मोत्सव को भव्य रूप देने में रविंद्र बादशाह, अरुण गुप्ता, विजय कुमार, दीपक सोनी और मयंक सिंह का भी सराहनीय सहयोग रहा.

Also Read : बेगूसराय के दनियालपुर में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे का दरवाजा था अंदर से बंद

पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे. जन्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और लोगों के प्रति आभार जताया.

Also Read : बेगूसराय के रूप नगर घाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, दो दोस्तों को बचाया गया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन