औरंगाबाद में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का हिस्सा टूटा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Updated:
विज्ञापन

पंचायत भवन की क्षतिग्रस्त दीवार

Aurangabad News : मदनपुर के दधपी गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग की जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के दधपी पंचायत स्थित दधपी गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. लगातार हो रही बारिश के बीच भवन का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया है, वहीं कई जगहों पर प्लास्टर भी झड़ने लगा है. निर्माणाधीन भवन की ऐसी स्थिति सामने आने के बाद ग्रामीणों में निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

ग्रामीण सह समाजसेवी संजय मेहता, उपेंद्र मेहता समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है. इसके अलावा निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को योजना की लागत, निर्माण एजेंसी और अन्य आवश्यक जानकारी नहीं मिल पा रही है.

Also Read : थार की किस्त को लेकर नवादा में भिड़े दो परिवार, महिला-दिव्यांग युवक समेत 8 घायल

निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगा प्लास्टर

ग्रामीणों के अनुसार, भवन अभी निर्माणाधीन ही है, लेकिन कई हिस्सों में प्लास्टर उखड़ने लगा है. आसपास की दीवारों में भी क्षति दिखाई दे रही है. भवन के दक्षिणी हिस्से का कुछ भाग टूटकर गिर गया है. इससे निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

पंचायत भवन की तस्वीर
पंचायत भवन की तस्वीर

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता की तकनीकी जांच करायी जाए और जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन का निर्माण सरकारी मानकों और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप कराने की भी मांग की है, ताकि निर्माण पूरा होने के बाद भवन सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोगी रह सके.

Also Read : नवादा में सामान लेकर लौट रहे युवक को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन