बटाने नदी में डूबे औरंगाबाद के युवक का शव बरामद, दो दिन बाद मूंज की झाड़ी में मिला राजू का शव

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर खोज करती NDRF की टीम

Aurangabad News : झारखंड के हरिहरगंज में पिकनिक मनाने गए औरंगाबाद के युवक राजू चंद्रवंशी का शव बटाने नदी से बरामद. एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद के सीमावर्ती झारखंड के हरिहरगंज में पिकनिक मनाने के दौरान बटाने नदी में डूबकर लापता हुए औरंगाबाद के युवक राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी (30) का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया. पटना से पहुंची 30 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला. शव नदी के तेज बहाव के बीच मूंज की झाड़ी में फंसा मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी रूबी, पुत्र जिज्ञांसु व रुद्र, वृद्ध माता समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिकनिक मनाने हरिहरगंज गया था राजू

मृतक सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के बरहेता हेमजा गांव निवासी स्व. जगनारायण सिंह चंद्रवंशी का पुत्र था. राजू औरंगाबाद में रहकर ऑटो चलाता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. शनिवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने झारखंड के हरिहरगंज गया था. इसी दौरान थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के बेलघटी के समीप बटाने नदी में नहाने के दौरान राजू और रितिक नदी के तेज बहाव में बह गए थे.

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

रविवार को मिला था रितिक का शव

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गयी. रविवार को रितिक का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि राजू का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इसके बाद प्रशासन ने राजू के शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाने की पहल की.

Also Read : बालिका इंटर स्कूल में विज्ञान की सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक को सौंपा पत्र

पटना से पहुंची 30 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम

पलामू उपायुक्त की पहल पर बिहार के पटना से ददन सिन्हा के नेतृत्व में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने एयरबोट की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में खोज अभियान चलाया. करीब दो दिन बाद घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर हरिहरगंज के सियरभूंका गांव के समीप नदी के तेज बहाव के बीच मूंज की झाड़ी में राजू का शव फंसा मिला. टीम ने काफी मशक्कत के बाद एयरबोट की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला.

Also Read : पूर्व सैनिकों की एकता ही उनकी ताकत, औरंगाबाद में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेजा गया शव

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. शव बरामदगी के दौरान सीओ मनीष कुमार सिन्हा, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, अखिलेश मेहता, रंजन कुमार, मृत्युंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read : औरंगाबाद के भुइयां बिगहा में बारिश बनी आफत, सड़क पर चढ़ा बड़की आहर का पानी; गांव का संपर्क बाधित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन