औरंगाबाद : झारखंड के जपला से 319.5 लीटर शराब लेकर निकले थे धंधेबाज, नवीनगर में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के नवीनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप जब्त की है. झारखंड से लाई जा रही 319.5 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह शराब एक बलेनो कार में छिपाकर लाई जा रही थी.

विज्ञापन

Aurangabad News : झारखंड के जपला से शराब लोड कर औरंगाबाद के एनटीपीसी खैरा की ओर जा रही एक बलेनो कार को पुलिस ने नवीनगर में पकड़ लिया है. कार से कुल 319.5 लीटर शराब जब्त की गई है और मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक युवक झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरा औरंगाबाद जिले का निवासी है.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड के जपला से लोड की गई थी और इसे एनटीपीसी खैरा की ओर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने नवीनगर प्रखंड के ग्राम तोल और कुर्मी पोखरा के बीच नेनुआ मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए उजले रंग की इस संदिग्ध कार को पकड़ लिया.

सीट के नीचे बीयर और डिक्की से बरामद हुई देसी शराब

कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे मैट पर छिपाकर रखी गई 500 एमएल की 24 पीस स्ट्रॉंग प्रीमियम बीयर जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 12 लीटर है. वहीं, कार की डिक्की से झारखंड निर्मित देशी शराब के कुल 41 कार्टन बरामद किए गए.

प्रत्येक कार्टन में 300 एमएल की 25-25 बोतलें भरी हुई थीं, जिससे कुल 1025 बोतलें (मात्रा 307.5 लीटर) हाथ लगीं. बीयर और देशी शराब को मिलाकर कुल 319.5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network
जब्त गाड़ी | Prabhat Khabar Network

दो आरोपित गिरफ्तार और आगे की कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रिशु कुमार (21 वर्ष, पिता- राजेश्वर सिंह, निवासी- कचरा, थाना- जपला, जिला- पलामू, झारखंड) तथा निशांत कुमार (24 वर्ष, निवासी- कदोखरी, थाना- एनटीपीसी खैरा, जिला- औरंगाबाद) के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के अनुसार, इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आवश्यक छानबीन कर रही है. ज्ञात हो कि नवीनगर प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है और धंधेबाज कानून की गिरफ्त में आ रहे हैं.

इसके बावजूद शराब का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. क्षेत्र में नवीनगर, बड़ेम, एनटीपीसी खैरा, नरारी कला खुर्द थाना और उत्पाद विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन