ePaper

दो वाहनों की टक्कर में मजदूर की मौत

Updated at : 13 Jun 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
दो वाहनों की टक्कर में मजदूर की मौत

मृतक की पहचान रोहतास जिले के कदवा गांव निवासी ननहक खरवार के रूप में हुई

विज्ञापन

देव. देव मोड़ देव रोड में महाराणा प्रताप कॉलेज के समीप ट्रैक्टर व कार की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गयी. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रोहतास जिले के कदवा गांव निवासी ननहक खरवार के रूप में हुई है. घायल की पहचान कदवा गांव निवासी अखिलेश भुइंया के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ननहक और अखिलेश दोनों औरंगाबाद में ही रहकर मजदूरी करते थे. बुधवार की रात दोनों मजदूरी कर वापस लौट रहे थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. इधर, सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों का हाल जाना. इसके बाद परिजन ननहक और अखिलेश को लेकर परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी जा रहे थे. इसी बीच सासाराम टोल प्लाजा के समीप ननहक की मौत हो गयी. फिलहाल अखिलेश ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में इलाजरत है. पता चला की मौत के बाद पर परिजन ननहक का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. हालांकि, परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही घर लेकर चले गये. इधर मजदूर किस वाहन पर सवार थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन