औरंगाबाद : कुटुंबा के चार थानों में नए थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

रिसियप थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को सम्मानित करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के चार प्रमुख थानों में नए थानाध्यक्षों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. इन अधिकारियों ने अपराध पर नियंत्रण को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है. उम्मीद है कि इससे इलाके में शांति व्यवस्था मजबूत होगी.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के प्रखंड क्षेत्र के कुटुंबा, अंबा, रिसियप और सिमरा थानों में नए थानाध्यक्षों ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. कुटुंबा थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष चंद्रहाश सिंह एवं सिमरा थाना में उमेश कुमार ने रविवार को अपना पदभार संभाला. इसके बाद सोमवार को अंबा थाना में पवन कुमार तथा रिसियप थाना में नीतीश कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में विधिवत योगदान दिया.

विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद इन सभी नए थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर आवश्यक जानकारियां लीं. इस दौरान स्थानीय समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने नव पदस्थापित थानाध्यक्षों से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया. क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए अधिकारियों के आने से इलाके में शांति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा.

अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी नजर

नवागत थानाध्यक्षों ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि उनके थाना क्षेत्रों में अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस को अपनी तरफ से अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है नई पदस्थापना

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कुटुंबा के पूर्व थानाध्यक्ष इमरान आलम, अंबा के थानाध्यक्ष राहुल राज, सिमरा के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और रिसियप के थानाध्यक्ष संजीत राम का अन्य थानों में स्थानांतरण कर दिया गया था. इन सभी अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब उक्त चारों थानों में नए थानाध्यक्षों की आधिकारिक पदस्थापना की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन