ePaper

Aurangabad News: NH-139 पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी-पोता समेत 6 घायल

Updated at : 04 Sep 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News

Aurangabad News: औरंगाबाद में बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और उसमें सवार सभी यात्री रिक्शा के नीचे फंस गए. इस बीच, एक अन्य वाहन ने भी ई-रिक्शा के नीचे फंसे यात्रियों को कुचल दिया

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद में एनएच 139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित चारपहिया वाहन की चपेट में आने से दादी-पोता व ई-रिक्शा चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नघारा गांव निवासी गंगदयाल साव की 52 वर्षीय पत्नी बैजंती देवी, संजय साव के 13 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, धर्मपुर गांव निवासी सूरजमल साव के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार व अन्य शामिल हैं. घटना बुधवार की शाम की है.

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अनीश कुमार ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ औरंगाबाद शहर के रामाबांध स्थित बस स्टैंड के समीप एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने जा रहा था. चतरा मोड़ से रामाबांध जाने के लिए वह ई-रिक्शा पर सवार हो गया. उसी ई-रिक्शा पर अन्य सवारी भी सवार थे. जैसे ही ई-रिक्शा चालक सवारी लेकर चतरा मोड़ से चला तभी औरंगाबाद से अंबा की ओर ओवरटेक करती जा रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया.

दबे सवारियों को दूसरी वाहन ने भी रौंदा

ई-रिक्शा पलटने एक कारण सभी सवारी रिक्शा के नीचे दब गए. इस दौरान एक और चारपहिया वाहन आयी और सभी को रौंदती हुई निकल गयी. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. स्थानीय लोगों ने एक ऑटो से अनीश, बैजंती और मुन्ना को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया और इस घटना की सूचना परिजनों को दी.

इसे भी पढ़ें: Aurangabad News: औरंगाबाद में मुखिया के भाई की वज्रपात से मौत, एक भैंस की भी गयी जान

प्राथमिक उपचार के बाद किए गए रेफर

इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. इसके बाद बेहतर इलाज हेतु घायलों को बाहर लेकर चले गए.

इस वीडियो को भी देखें: मुजफ्फरपुर में नाव हादसा

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन