औरंगाबाद : गणेश महोत्सव के पांचवें दिन महाआरती में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
गणेश महोत्सव की आरती में शामिल श्रद्धालु.
औरंगाबाद में गणेश महोत्सव का पांचवां दिन महाआरती और भंडारे के साथ धूमधाम से मनाया गया. हजारों भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. धार्मिक आयोजन ने सनातन संस्कृति को जीवंत रखा.
Ganesh Festival : श्री भूमि गणपति समिति के सौजन्य से देवी मंदिर के समीप आयोजित गणेश महोत्सव के पांचवें दिन महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. ‘जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा’ के जयघोष और आरती की धुन पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे.वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया.
सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का मांगा आशीर्वाद
समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की कामना की.आनंद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित महाआरती में पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, अजीत विजन के संचालक अरविंद कुमार, आरएस इंटरप्राइजेज के संचालक रंजन कुमार, गुड्डू कुमार समेत अन्य लोगों ने भाग लिया. पूजा समिति की ओर से अतिथियों को सम्मानित भी किया गया.
सनातन संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखने का संकल्प
समिति के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव मंटू कुमार, संजय यादव, सत्यप्रकाश, शनि कुमार, आनंद विश्वकर्मा एवं पुष्कर अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं. समिति की ओर से भव्य महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सहजानंद उर्फ डिकु, मुकेश कुमार, विकास कुमार, आशा कुमारी, ममता देवी, मंजू देवी, सविता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए