औरंगाबाद में 24 शिक्षक कर रहे अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन, 25 सितंबर तक पूरा करना है काम
मूल्यांकन कार्य करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड स्थित सीआरसी संसा में सरकारी स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है. 25 सितंबर तक चलने वाले इस मूल्यांकन के बाद 26 सितंबर को विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर बच्चों का रिपोर्ट कार्ड साझा किया जाएगा.
औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड के सीआरसी रामविलास सिंह हाई स्कूल, संसा में सरकारी विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है. संकुल समन्वयक डॉ. मधेश्वर सिंह की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है. प्रधान परीक्षक रविंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से प्रारंभ कराया.
संकुल समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मूल्यांकन कार्य में कुल 24 शिक्षक शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इनमें मृत्युंजय कुमार, प्रभात कुमार, बसंत कुमार, निखहत परवीन, पुष्पा कुमारी, शबनम यासमीन, संध्या कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, रेखा भारती और वैशाली कुमारी सहित अन्य शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. सभी शिक्षक निर्धारित शैक्षणिक मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का बारीकी से मूल्यांकन करने में जुटे हैं.
25 सितंबर तक पूरा होगा मूल्यांकन, 26 को होगी अभिभावक गोष्ठी
बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा हाल ही में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है. परीक्षा के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के विषयवार प्रदर्शन और उनकी शैक्षणिक प्रगति का सटीक आकलन किया जाएगा.
Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला
संकुल समन्वयक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के अनुसार आगामी 25 सितंबर तक हर हाल में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लेना है. इसके अगले दिन यानी 26 सितंबर को विद्यालय स्तर पर विशेष शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (PTM) आयोजित की जाएगी.
इस दौरान बच्चों की प्रगति रिपोर्ट (Report Card) उनके अभिभावकों को दिखाई जाएगी तथा विद्यार्थियों के कुल शैक्षणिक प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. शिक्षकों द्वारा कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक और उपयोगी सुझाव भी अभिभावकों को दिए जाएंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए