ऑटो व स्काॅर्पियो की टक्कर में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Edited by SUJIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क से नीचे जा गिरी.

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज-शिवगंज पथ के चित्रसारी मोड़ के समीप ऑटो व स्काॅर्पियो की टक्कर में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क से नीचे जा गिरी. इस घटना में पौथू थाना क्षेत्र के बनाही कर्मा गांव निवासी जीतन बिंद के 60 वर्षीय पुत्र गोपाल बिंद, राम आश्रय बिंद के 47 वर्षीय पुत्र बसंत बिंद एवं बसंत बिंद के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालयों में बाहर रेफर कर दिया है. इस घटना में अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल नीरज कुमार ने बताया कि सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं. ऑटो में लगभग 10 की संख्या में लोग मजदूरी करने के लिए शिवगंज जा रहे थे, तभी चित्रसारी मोड़ के समीप पीछे से एक स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन