औरंगाबाद सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद सदर अस्पताल में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने एक औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए. डीएम ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए.

ओपीडी से आइसीयू तक पहुंचीं डीएम

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आइसीयू, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से जायजा लिया.

उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही, वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति के बारे में भी संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ की.

सफाई व्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण करते समय जीविका के माध्यम से कराई जा रही सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं पाई गई.

इस पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा. इसके साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया ताकि मरीजों को पूरी तरह स्वच्छ वातावरण मिल सके.

चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की समीक्षा के निर्देश

डीएम ने सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए.

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, वार्डों की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और अस्पताल के कर्मी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन