गोह के पेमा में देसी हथियार बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 10:28 PM
हथियार रखने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया
औरंगाबाद. पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर गोह थाना की पुलिस ने पेमा गांव में छापेमारी कर एक अवैध देसी हथियार बरामद किया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही हथियार रखने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की पेमा गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखा है. एसपी के निर्देश पर गोह थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम ने पेमा गांव में यमुना दास के पुत्र रविंद्र दास के घर में छापेमारी की तो एक देशी रायफल बरामद किया गया. जब घर में मौजूद महिलाओं से हथियार की कागजात मांगी गयी, तो महिलाओं ने कोई भी कागजात नही होने की बात कही. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










