औरंगाबाद: 1525 लीटर देशी शराब लदी कार जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब लदी जब्त कार के साथ धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड से लाई जा रही 1525 बोतल देशी शराब से लदी एक कार को जब्त किया है. पुलिस ने मौके से कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के माली थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब लदी एक कार जब्त की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ने सोमवार की रात कुटुंबा-माली पथ स्थित पड़ड़िया गांव के समीप की. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुल्हीया गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर वाहन जांच शुरू

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर उक्त पथ से होकर गुजरने वाला है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में कुरगाईन की तरफ से एक कार आती दिखाई दी.

तेज रफ्तार कार देख हुआ शक

पुलिस के अनुसार, अनियंत्रित तरीके से तेज रफ्तार में आ रही कार को देखकर पुलिस को शक हुआ. पुलिस टीम में शामिल जवानों ने कार को रोकने का संकेत दिया. इसी दौरान चालक कार से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.

1525 बोतल देशी शराब जब्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर 1125 बोतल झारखंड निर्मित देशी टनाका और 400 बोतल छबिली देशी शराब बरामद की गयी. इस तरह पुलिस ने कुल 1525 बोतल देशी शराब जब्त की. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार राज्य मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन