मेजर ध्यानचंद जयंती पर होगा दो दिवसीय खेल महोत्सव, 8 से 14 सितंबर तक मनेगा हिंदी महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर जनेश्वर विकास केंद्र द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही 8 से 14 सितंबर तक सात दिवसीय हिंदी महोत्सव भी मनाया जाएगा, जिसमें साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

विज्ञापन

Aurangabad News: मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को दो दिवसीय खेल महोत्सव तथा 8 से 14 सितंबर तक सात दिवसीय हिंदी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र की बैठक में लिया गया. बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 29 जुलाई को आयोजित बाणभट्ट महोत्सव की भी समीक्षा की गई.

बाणभट्ट महोत्सव की समीक्षा

जनेश्वर विकास केंद्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि बाणभट्ट महोत्सव को सफल माना गया और अगले वर्ष इसे और अधिक दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महोत्सव के आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

बैठक में तय किया गया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराकर जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराया जाएगा.

हिंदी महोत्सव में होंगे साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके अलावा 8 से 14 सितंबर तक सात दिवसीय हिंदी महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इस दौरान हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग को दोहराया जाएगा तथा विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. दोनों महोत्सवों की विस्तृत रूपरेखा अगली बैठक में तैयार करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह, चर्चित कवि लवकुश प्रसाद सिंह, जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, सतचंडी महोत्सव अध्यक्ष अमरेश सिंह, दुमोहान सूर्य मंदिर महोत्सव अध्यक्ष सिहेंश सिंह, नगीना सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, शिक्षक बिनोद मालाकार, अधिवक्ता सत्येंद्र सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन