औरंगाबाद में आज चलेगी भीषण लू, उमस के साथ 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद में आज चलेगी भीषण लू, उमस के साथ 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

AURANAGABAD NEWS : औरंगाबाद जिले में सोमवार (1 जून 2026) को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज लू चलने की प्रबल संभावना बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

AURANAGABAD NEWS : औरंगाबाद जिले में सोमवार (1 जून 2026) को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज लू चलने की प्रबल संभावना बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38° सेंटीग्रेड तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28° सेंटीग्रेड के आसपास रहेगा.

तेज धूप के साथ सतायेगी उमस

मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह से ही तीखी धूप और तपन का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही दिनभर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. जिले में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 44% से 46% के बीच रहने का अनुमान है, जिसके कारण हवा में नमी की वजह से लोगों को अत्यधिक उमस भरी गर्मी भी महसूस होगी.इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि सोमवार को दिन में धूप काफी तेज रहेगी और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान : 38°

न्यूनतम तापमान: 28° 

मौसम: दोपहर में लू चलेगी

हवा: 8 किमी/घंटा 

आर्द्रता : 45% से 46% 

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन