Aurangabad News : छापेमारी कर कट्टा किया गया बरामद, केस दर्ज
Aurangabad News:फोटो खींचाने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद बेलाढ़ी में एक घर में छापेमारी की गयी.
दाउदनगर. थाने की पुलिस ने बेलाढ़ी गांव में एक घर में छापेमारी कर एक कट्टा बरामद किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गयी. छापेमारी टीम में पीएसआइ अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, परमानंद कुमार यादव, एएसआइ गोपाल प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ शामिल रहे. थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि पुलिस को छह फोटो प्राप्त हुआ, जिसमें पांच लोग अपने हाथ में कट्टा व थरनेट लेकर फोटो खिंचवाये हैं. वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त फोटो की पहचान करायी गयी. फोटो खींचाने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद बेलाढ़ी में एक घर में छापेमारी की गयी. तलाशी के क्रम में घर के दक्षिण वाले कमरे के उत्तर रुख के दरवाजा के सामने बरामदा में टीन के बड़े बक्से में रखा एक लोहे का बना कट्टा बरामद किया गया, जिस पर कोई पेंट नहीं किया हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर गलत तरीके से उसका प्रदर्शन करने एवं अवैध कट्टा रखने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










