हेल्थ अपडेट : सदर अस्पताल में आज ओपीडी में सात डाॅक्टरों की सेवा

Updated:
विज्ञापन
हेल्थ अपडेट : सदर अस्पताल में आज ओपीडी में सात डाॅक्टरों की सेवा

औरंगाबाद सदर अस्पताल

Aurangabad News : आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.

विज्ञापन

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ यमुना पांडेय, डॉ सुमित कुमार व डॉ सविता कुमारी
दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ रविभूषण शर्मा व डॉ प्रदीप कुमार
रात नौ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक डॉ सुभाष कुमार व डॉ प्रदीप कुमार

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन