दाउदनगर में अवैध खाद परिवहन का भंडाफोड़, 80 बोरा उर्वरक से लदा पिकअप जब्त, चालक फरार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
खाद लदा पिकअल जब्त

खाद लदा पिकअल जब्त

Aurangabad News: औरंगाबाद के दाउदनगर में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने अरई हाई स्कूल के पास 80 बोरा अवैध उर्वरक से लदे एक पिकअप को जब्त किया है. कागजात न मिलने पर वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और जब्त खाद का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News (ओम प्रकाश): दाउदनगर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रजनीकांत भारती ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दाउदनगर प्रखंड में अरई हाई स्कूल के समीप अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे उर्वरकों से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया. वाहन से कुल 80 बोरा उर्वरक बरामद किए गए, जिनमें 70 बोरा डीएपी एवं 10 बोरा यूरिया शामिल हैं. मामले में आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कृषि विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को उक्त पिकअप वाहन पर संदेह हुआ. वाहन को रोककर उसमें मौजूद लोगों से उर्वरकों के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

इसी दौरान अरई गांव के कुछ ग्रामीणों ने भी वाहन को रुकवाया. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने खाद अपना होने का दावा किया, लेकिन जब उससे उर्वरकों से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ के दौरान ही स्थिति का फायदा उठाकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. इसी बीच अरई में आयोजित सहयोग शिविर से लौट रहे अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. कृषि विभाग के अधिकारियों ने जब उर्वरकों के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो कोई भी वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके बाद पदाधिकारियों ने वाहन को जब्त कर थाना लाया.

जब्त खाद का लिया गया सैंपल

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रजनीकांत भारती ने बताया कि संविद भेजे जाने तक किसी भी व्यक्ति द्वारा खाद से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जब तक आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक खाद की वैधता एवं उसके स्रोत की पुष्टि नहीं की जा सकती. उन्होंने बताया कि थाना लाने के बाद बरामद खाद का नमूना भी लिया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जब्त उर्वरकों के संबंध में उर्वरक नियंत्रण आदेश तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई से अवैध उर्वरक कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है.

Also Read: औरंगाबाद में काव्य-संध्या में देर रात तक बहती रही साहित्य की रसधार, कवियों ने बांधा समां

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन