Aurangabad News. औरंगाबाद सदर अस्पताल के ओपीडी में आज आठ डॉक्टर रहेंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News. औरंगाबाद सदर अस्पताल के ओपीडी में आज आठ डॉक्टर रहेंगे तैनात

सदर अस्पताल में जुटे मरीज.

Aurangabad News. औरंगाबाद के सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रख आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.

विज्ञापन

Aurangabad News. औरंगाबाद के सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रख आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार, सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़-भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं. 

ओपीडी में रहेंगे डॉक्टर

सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक -डॉ उदय कुमार, डॉ देवाश्री सिंह, डॉ प्रदीप गुप्ता

दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक-डॉ अभिषेक कुमार व डॉ विनेश कुमार

रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक – डॉ अरुण कुमार, डॉ शशि कुमार, डॉ विनेश कुमार

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन