Aurangabad News: किसान कुंदन यादव हत्याकांड का आज हो सकता है बड़ा खुलासा

Published by : Vivek Pandey Updated At : 26 May 2026 10:59 AM

विज्ञापन

Aurangabad News: पुलिस प्रेस वार्ता में आरोपियों और हत्या की वजह से उठ सकता है पर्दा

विज्ञापन

Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के केशराड़ी निवासी किसान कुंदन यादव हत्याकांड का मंगलवार को बड़ा खुलासा हो सकता है. पुलिस द्वारा दाउदनगर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित की गई है, जिसमें इस बहुचर्चित हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

पुलिस को मिले अहम सुराग

सूत्रों के अनुसार पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है. माना जा रहा है कि प्रेस वार्ता के दौरान हत्या के कारणों, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है.

गोली मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने भुंईया बिगहा के समीप किसान कुंदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था.

एनएच-139 को घंटों किया गया जाम

हत्या से नाराज ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तिवारी मुहल्ला के समीप एनएच-139 को घंटों जाम कर दिया था. स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. घटना के करीब सात घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.

बेटे ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

इस मामले में मृतक के पुत्र द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के विरोध में पूर्व विधायक ऋषि कुमार एवं वीरेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया था. वहीं भाकपा माले ने भी प्रतिवाद मार्च निकालकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी.

एसआईटी कर रही थी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. अब इलाके के लोगों की निगाहें पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं, जहां इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन