औरंगाबाद में अजीत कुमार गुप्ता बने जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी
कार्यक्रम की तस्वीर
Aurangabad News : रफीगंज में अजीत कुमार गुप्ता को जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है.
Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के युवा संगठन को नई जिम्मेदारी मिली है. अजीत कुमार गुप्ता उर्फ बिछा को जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. मनोनयन के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी.
आपके शहर में
माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत
अजीत कुमार गुप्ता के मनोनयन के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा और पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने फूलों की माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि अजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा. नेताओं ने कहा कि युवा संगठन की सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी.
संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता : अजीत कुमार गुप्ता
नई जिम्मेदारी मिलने पर अजीत कुमार गुप्ता ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वे संगठन की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. युवाओं को पार्टी से जोड़ना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी.
मनोनयन के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया. कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए