13 वर्षीय विपिन की मौत से प्राणपुर गांव में पसरा मातम, अंतिम संस्कार में नम हुईं हर आंखें

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

Aurangabad News : औरंगाबाद के प्राणपुर गांव में 13 वर्षीय विपिन की नदी में डूबने से मौत हो गई. अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव शोक में डूबा रहा, मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के प्राणपुर गांव में 13 वर्षीय विपिन कुमार की असमय मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है. शनिवार को मदार नदी में डूबने से हुई दर्दनाक घटना के बाद रविवार को गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा. लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले और हर आंख नम दिखाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिल्ली से गांव पहुंचे पिता, कराया अंतिम संस्कार

मृतक विपिन कुमार, आनंद यादव का पुत्र था. आनंद यादव दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से गांव पहुंचे. उनके गांव पहुंचने के बाद रविवार को गांव के श्मशान घाट पर विपिन का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आंखें नम थीं.

मृतक के घर पर लगी भीड़
मृतक के घर पर लगी भीड़

चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था विपिन

विपिन चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार का सबसे चहेता बेटा हमेशा के लिए सभी से बिछड़ गया. बेटे की मौत से मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार बेटे का नाम लेकर उसे खोजती रहीं और विलाप करते-करते कई बार बेहोश हो गयीं. मां की करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी छलक उठीं.

Also Read : औरंगाबाद से झारखंड पिकनिक मनाने गए युवकों में दूसरे का शव बरामद, नदी में डूबे अन्य युवकों की तलाश जारी

सातवीं कक्षा का छात्र था विपिन

विपिन गांव के मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था. उसकी मासूम मुस्कान और चंचल स्वभाव को याद कर शिक्षक, सहपाठी और ग्रामीण भावुक हो उठे. किसी ने नहीं सोचा था कि खेलते-कूदते उम्र में विपिन इस तरह सभी को छोड़कर चला जाएगा.

Also Read : दलित टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका का लिया संकल्प

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. पूरे गांव में मातम पसरा रहा. ग्रामीणों ने कहा कि इस हादसे ने पूरे प्राणपुर को गहरे दुख में डाल दिया है.

ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत बालक की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

Also Read : नवीनगर में घर को निशाना बनाकर चोरी, पांच लाख के सोने के गहने और पांच हजार नकद ले गए चोर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन