एसआइ समेत चार साथियों को मारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 11:57 PM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : जवान ने की फायरिंग औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के नवीनगर में लग रही बिजलीघर परियोजना में तैनात सीआइएसएफ के जवान ने गुरुवार को चार साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मारे गये जवानों में दो बिहार […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : जवान ने की फायरिंग
औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के नवीनगर में लग रही बिजलीघर परियोजना में तैनात सीआइएसएफ के जवान ने गुरुवार को चार साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मारे गये जवानों में दो बिहार और एक-एक झारखंड व उत्तर प्रदेश के रहनेवाले थे. नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एनपीजीसी) की नरारीकलां थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन परियोजना में दोपहर एक बजे के करीब घटना हुई. आरोपित जवान बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.
एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि घटना काे अंजाम देनेवाला जवान बलवीर सिंह घरेलू विवाद को लेकर तनाव में था. गुरुवार की दोपहर एक बजे उसकी ड्यूटी बदली गयी थी और उसे हथियार जमा करना था. इसी बीच, किसी जवान ने उस पर टिप्पणी की. इससे वह अपना आपा खो बैठा और अपनी ही इंसास राइफल से साथियों पर हमला बोल दिया. इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर व तीन जवानों को गोलियां लगी हैं. इनमें सब इंस्पेक्टर गौरीशंकर राम व बच्चा शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, अमरनाथ मिश्र व अरविंद कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सीआइएसएफ के वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गयी है.
सीआइएसएफ कैंप में मची भगदड़ : घटना के दौरान एनपीजीसी के सीआइएसएफ कैंप में भगदड़ मच गयी. गोलियों की तड़तड़ाहट से जवान इधर-उधर भागने लगे. जो जहां था, वहीं छिप गया. बलवीर सिंह अपनी राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाता रहा.
जानकारी मिली है कि बलवीर सिंह के पीछे खड़े कुछ जवानों ने हिम्मत से काम लेते हुए उसे काबू में किया और एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पता चला है कि आरोपित जवान ने अपनी राइफल से 32 राउंड फायरिंग की. अगर वह काबू में नहीं आता, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी. सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष अमर आनंद, नरारीकलां थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, बारुण थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. कुछ देर बाद एसपी सत्यप्रकाश, एसडीपीओ पीएन साहू व एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद भी पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की. पता चला है कि सीआइएसएफ जवान बलवीर सिंह को छुट्टी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह तनाव में था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.
मृतकों के नाम व पता
गौरीशंकर राम, सब इंस्पेक्टर, खैरवा, थाना भगवानपुर, गढ़वा
अमरनाथ मिश्रा, जवान, गांव कौरथू, थाना घनश्यामपुर, दरभंगा, बिहार
बच्चा शर्मा, जवान, गांव मिर्जापुर, थाना रूकनपुरा, पटना, बिहार
अरविंद कुमार, जवान, गांव बरदला, मुजफ्फरनगर, यूपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




