नोटबंदी के विरोध में उतरीं महिलाएं

Published at :10 Jan 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में उतरीं महिलाएं

महिला कांग्रेस ने थाली पीट कर किया फैसले का प्रतिकार औरंगाबाद नगर : नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनो महिला कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में नोटबंदी से लोगों को काफी परेशानी पहुंची है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि […]

विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने थाली पीट कर किया फैसले का प्रतिकार
औरंगाबाद नगर : नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनो महिला कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में नोटबंदी से लोगों को काफी परेशानी पहुंची है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सोमवार को समाहरणालय गेट महिला कार्यकर्ताओं द्वारा थाली पीट प्रदर्शन किया गया.
सरकार द्वारा इसे वापस नही लिया गया तो कांग्रेस लगातार आंदोलन करेगी.
नोटबंदी से सभी लोगों को परेशानी पहुची है. काला धन के नाम पर केंद्र सरकार देश के जनता को गुमराह कर रही है. प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकताओं ने अपनी आंदोलन और तेज करने की बात कही है. इस मौके पर अरुण कुमार, अंबिका पासवान, सुजीत कुमार, अजीम खां, रामविलास सिंह, मोहन सिंह, प्रदीप कुमर सिंह, कृष्णा दुबे आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन