सदर अस्पताल में हो सकेगा आंखों का ऑपरेशन

Published at :04 Jan 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में हो सकेगा आंखों का ऑपरेशन

बहुत जल्द मोतियाबिंद व अन्य बीमारियों के मरीजों को मिलेगा लाभ तीन माह में शुरू हो सकती है नयी सेवा औरंगाबाद शहर : मोतियाबिंद व अन्य आंख की बीमारियो से ग्रसित रोगियो को अब औरंगाबाद से बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी .सिर्फ तीन माह के भीतर आंखो के बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन […]

विज्ञापन

बहुत जल्द मोतियाबिंद व अन्य बीमारियों के मरीजों को मिलेगा लाभ

तीन माह में शुरू हो सकती है नयी सेवा
औरंगाबाद शहर : मोतियाबिंद व अन्य आंख की बीमारियो से ग्रसित रोगियो को अब औरंगाबाद से बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी .सिर्फ तीन माह के भीतर आंखो के बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन की सेवा सदर अस्पताल देने जा रहा है. इसकी योजना तैयार हो गयी है. बस जिला स्वास्थ्य समिति और राज्य स्वास्थ्य समिति से हरी झंडी का इंतजार है. पता चला कि इमरजेंसी वार्ड के ठीक सामने ऑपरेशन थियेटर बनाने की तैयारी की जा रही है. अस्पताल प्रबंधन ने खर्च का ब्योरा देते हुए राशि की मांग की है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ संतोष और डाॅ शैलेंद्र कुमार शर्मा अपनी सेवा देने को तैयार हैं. टेक्नशियन की जरूरत भी जल्द पूरी कर ली जायेेगी.
मशीन की हो चुकी है खरीद : अस्पताल प्रबंधक हेमंत राजन ने बताया कि इस पर लगभग पांच से छह लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. जिला स्वास्थ्य समिति को इससे अवगत कराया गया है. मशीन की खरीदारी हो चुकी है. अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण आंख के रोगी ऑपरेशन के लिये औरंगाबाद से बाहर जाते है,लेकिन अब जल्द ही ऑपरेशन की सेवा सदर अस्पताल में ही शुरू होगी. सदर अस्पताल में प्रतिदिन पूरे जिले से 600 से 700 के बीच मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.
जिनमें आंख से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या भी अधिक होती है. अस्पताल में ऑपरेशन की सेवा नहीं मिलने के कारण या तो वे औरंगाबाद के आसपास वाले जिले में इलाज के लिए जाते हैं या किसी दूसरे राज्य की सेवा लेते हैं. वैसे आंख के रोगी नि:शुल्क ऑपरेशन की सेवा देनेवाले समाजसेवी संस्थानों के इंतजार में रहते हैं और कहीं कैंप लगते ही अपना इलाज कराते हैं. सबसे अधिक परेशानी उन गरीबों को होती है, जो पैसे के अभाव में फर्जी डाॅक्टरों के चंगुल में फंस जाते हैं. इधर, सिविल सर्जन राम प्रताप सिंह ने बताया कि आंख ऑपरेशन थियेटर के लिए जगह चिह्नित कर ली गयी है. जल्द से जल्द ऑपरेशन सेवा शुरू कर दी जायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन