राष्ट्रभाषा के प्रति सभी में स्वाभिमान जगाने की जरूरत

Published at :15 Sep 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रभाषा के प्रति सभी में स्वाभिमान जगाने की जरूरत

िहंदी दिवस. भाषा को सही सम्मान नहीं मिलने पर साहित्यप्रेमियों व बुद्धिजीवियों ने जताया अफसोस, कहा हसपुरा : स्थानीय बाजार के पचरूखिया रोड स्थित आइटीआइ के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र, औरंगाबाद की ओर से आदर्श युवा संस्थान, खुटहन के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजय मंडल […]

विज्ञापन

िहंदी दिवस. भाषा को सही सम्मान नहीं मिलने पर साहित्यप्रेमियों व बुद्धिजीवियों ने जताया अफसोस, कहा

हसपुरा : स्थानीय बाजार के पचरूखिया रोड स्थित आइटीआइ के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र, औरंगाबाद की ओर से आदर्श युवा संस्थान, खुटहन के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजय मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार प्रो अलखदेव प्रसाद अचल ने की, जबकि संचालन शंभूशरण सत्यार्थी ने किया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संजय मंडल ने कहा कि अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति स्वाभिमान जगाये बगैर, हिंदी का विकास संभव नहीं है. हिंदी को न सिर्फ बोलचाल, बल्कि पढ़ने-लिखने में भी प्राथमिकता देने की जरूरत है.

प्रो अचल ने हिंदी की दुर्गति के लिये विधायिका और कार्यपालिका के ऊंचे ओहदे पर बैठे लोगों को जिम्मेवार ठहराया. संगोष्ठी को उप प्रमुख अनिल आर्य, लेखापाल नवीन कुमार, विजय सिंह सैनी, सेवानिवृत्त शिक्षक कामेश्वर सिंह सहित कई लोगों ने राष्ट्रभाषा के विकास पर जोर दिया.

ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार- ओबरा प्रखंड के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ऊब परिसर में हिंदी दिवस समारोह प्रबंधक अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन के पूर्व मुखिया अभिमन्यू शर्मा ने किया. प्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा कि हिंदी सरल भाषा से अब ग्लोबल भाषा बन गयी है. आजादी से पहले और आजादी के बाद हिंदी को ही राष्ट्रभाषा होने का सौभाग्य मिला है. पूर्व मुखिया अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि हिंदी दिल की भाषा है.

इस मौके पर करण सिंह, जय ठाकुर, अजय पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. रफीगंज प्रखंड के जयप्रकाश उच्च विद्यालय लुकागढ़ में बुधवार को हिंदी शिक्षक सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह एवं जिला सचिव विवेक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी विश्व की भाषाओं के समकक्ष है. हिंदी शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है. यूरोप, अमेरिका के देशों में खासकर हिंदी भाषा में उल्लेखनीय काम करते हुए इसे एक अंतर्राष्ट्रीय आयाम दिया. कार्यक्रम का संचालन योगेश सिंह ने किया. इस मौके पर नंदलाल सिंह, अवधेश गुप्ता उपस्थित थे.

दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक रामसिंगार सिंह ने की. वक्ताओं ने हिंदी दिवस के औचित्य पर प्रकाश डाला. मौके पर कॉलेज के सचिव रघुवंश सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह, रामेश्वर प्रसाद सिंह, डा रामनरेश सिंह, महेश्वर नाथ ओझा, सबिता गुप्ता, अटल बिहारी वाजपेयी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम की देखरेख सत्येंद्र कुमार ने की. वहीं लक्ष्य कोचिंग सेन्टर में निदेशक ओमप्रकाश कुमार की अध्यक्षता में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, ललन कुमार, नंदन कुमार, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, मंटू कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन