श्रीकृष्णनगर मुहल्ले के तीन घरों में चोरी का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों के शोर करने पर भाग िनकले चोर मुहल्ले के लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग औरंगाबाद नगर : शहर के श्रीकृष्णनगर अहरी मुहल्ले के ब्रह्मर्षि चौक के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी करने का प्रयास किया. हालांकि, चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और लोगों […]
विज्ञापन
लोगों के शोर करने पर भाग िनकले चोर
मुहल्ले के लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
औरंगाबाद नगर : शहर के श्रीकृष्णनगर अहरी मुहल्ले के ब्रह्मर्षि चौक के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी करने का प्रयास किया. हालांकि, चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और लोगों का शोरगुल सुनने के बाद भागने में सफल रहे. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने नारायण शर्मा, अनिल शर्मा, रोहित पांडेय के घर में ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया. इसी बीच आसपास के लोगों के
शोर-गुल करने पर चोर भाग निकले. इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है. इधर, एक ही रात तीन घरों में चोरी के प्रयास से मुहल्लेवासियों में दहशत का माहौल कायम हो गयी है. इस मुहल्ले के लोगों ने अब रात में जाग कर पहरेदारी करने का निर्णय लिया है, वहीं प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. पुलिस घटना में शामिल चोरों के बारे में पता लगाने में जुटी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




