तार नहीं लगने से बिजली आपूर्ति ठप

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
तार नहीं लगने से बिजली आपूर्ति ठप

दाउदनगर(औरंगाबाद). ओबरा प्रखंड के सिहुड़ी गांव में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं. गांववालों ने बताया कि गांव के स्कूल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर तक बिजली का तार लगा है. वहां तक बिजली की आपूर्ति होती है. लेकिन, वहां से गांव तक तार नहीं लगाने से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती […]

विज्ञापन

दाउदनगर(औरंगाबाद). ओबरा प्रखंड के सिहुड़ी गांव में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं. गांववालों ने बताया कि गांव के स्कूल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर तक बिजली का तार लगा है. वहां तक बिजली की आपूर्ति होती है. लेकिन, वहां से गांव तक तार नहीं लगाने से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है. गांव के महेंद्र सिंह ने बताया कि इस समस्या की जानकारी पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह को भी दी गयी थी. विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गांव के अंतिम छोर तक बिजली का तार लगवाया जायेगा. गांववालों ने बताया कि पोल तो लगाये गये हैं, लेकिन तार नहीं लगाने से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन