‘नक्सलियों के खिलाफ तेज होगा अभियान’
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Jan 2015 8:30 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : अभियान आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने औरंगाबाद के परिसदन में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. नक्सलियों के खिलाफ पिछले वर्ष चलाये गये और इस वर्ष चलाये जाने वाले अभियान पर गंभीरता से चर्चा की. आइजी ने छापेमारी अभियान में जाने वाले एसटीएफ बलों के स्लीपिंग बैग में कमी बतायी. […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : अभियान आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने औरंगाबाद के परिसदन में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. नक्सलियों के खिलाफ पिछले वर्ष चलाये गये और इस वर्ष चलाये जाने वाले अभियान पर गंभीरता से चर्चा की.
आइजी ने छापेमारी अभियान में जाने वाले एसटीएफ बलों के स्लीपिंग बैग में कमी बतायी.
कहा कि एक-दो दिनों में इसकी कमी पटना से उपलब्ध करा दिया जायेगा. जिले में एसएसबी व सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी बढ़ायी जायेगी. नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से इन्हें भी जोड़ा जायेगा.
आइजी ने कहा कि पिछले वर्ष कोई भी बड़ी नक्सली कार्रवाई नहीं हुई. इस वर्ष के लिए कड़ी रणनीति बनायी गयी है. सीआरपीएफ, कोबरा, एटीएफ, एसएसबी व जिला पुलिस संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलायेगी. इसमें किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. समीक्षात्मक बैठक में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, सीआरपीएफ के टीएन सिंह, अनिल कुमार, संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










