ठेकेदार मस्त, लोग हैं परेशान

आधार कार्ड बनाने के लिए फॉर्म में लिये जा रहे 100-100 रुपये औरंगाबाद कार्यालय : आम लोगों की जिंदगी से आधार योजना को जोड़ने के लिए बनाये जा रहे आधार कार्ड में पैसा लिये जाने की शिकायत है. यह शिकायत कोई एक-दो लोगों की नहीं है, बल्कि हर तरफ से यह शिकायत पहुंच रही है. […]
आधार कार्ड बनाने के लिए फॉर्म में लिये जा रहे 100-100 रुपये
औरंगाबाद कार्यालय : आम लोगों की जिंदगी से आधार योजना को जोड़ने के लिए बनाये जा रहे आधार कार्ड में पैसा लिये जाने की शिकायत है. यह शिकायत कोई एक-दो लोगों की नहीं है, बल्कि हर तरफ से यह शिकायत पहुंच रही है.
जहां-जहां आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है. जिला प्रशासन तक भी यह शिकायत पहुंची है. जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी लोगों ने यह शिकायत की.
अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर नगर पंचायत सभी जगहों पर इस तरह की शिकायतें पहुंची है, लेकिन आधार कार्ड बनाने में पैसे लिये जाने के मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं. रविवार को नगर पर्षद के वार्ड 31 में आधार कार्ड बनाने के लिए नाम पर 50-100 रुपये लिये गये. इसी तरह की शिकायत नवीनगर, ओबरा व रफीगंज से मिले हैं. शिकायतकर्ता रजनीश पांडेय, उमेश सिंह, जनेश्वर राम, विजय साव, अजरुन राम, लक्ष्मी देवी जैसे कई नाम है. इनकी शिकायत है कि आधार कार्ड बनाने के लिए फॉर्म खरीदने के नाम पर 50 -100 रुपये लिये गये. नहीं देने पर दो दिन के बाद आने के लिए कहा गया.
रजिया देवी, खुशबू देवी, रामेश्वर भुइंया, अलखदेव राम, संदीप सिंह जैसे लोगों को तो पैसे नहीं देने पर आधार कार्ड बनाने के लिए फॉर्म ही नहीं दिया गया. आधार कार्ड बनाने वाले ठेकेदार की मनमानी से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.
बैठक कर दी गयी है चेतावनी : डीएम : आधार कार्ड मे पैसा लिये जाने की शिकायत मामले पर जिला पदाधिकारी नवीन चंद्र झा से पूछा गया कि आधार कार्ड के नाम पर पैसा लेने वालों के ऊपर क्यों नहीं की जा रही है कार्रवाई, तो डीएम ने कहा कि इसके लिए बैठक की गयी है और आधार कार्ड बनाने वाले संस्था को चेतावनी दी गयी है कि किसी भी व्यक्ति से एक भी पैसा नहीं लें, अन्यथा उनपर कार्रवाई होगी.
आधार कार्ड बनाने के लिए नहीं दें पैसे : डीएम नवीन चंद्र झा ने आम लोगों से अपील की है कि आधार कार्ड जहां भी बनाये जा रहे हैं, वहां कोई भी पैसे न दें. बिना पैसे के ही आधार कार्ड बनेगा. यदि किसी से पैसे मांगे जा रहे हैं तो उसकी लिखित शिकायत करें. इसके लिए प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी व जिला मुख्यालय में डीआरडीए निदेशक विजय कुमार सिंह से शिकायत करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










