रेकी करते तीन अंतरराज्यीय बैंक डकैत गिरफ्तार, बिहार, झारखंड और बंगाल के बैंकों को बनाते थे निशाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 2:56 PM
रफीगंज / औरंगाबाद : रफीगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय बैंक डकैती गिरोह का उद्भेदन करते हुए तीन बैंक डकैतों को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार डकैत बिहार, झारखंड और बंगाल के कई बैंकों में डकैती कर पुलिस की नजरों में धूल झोंक रहे थे. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने […]
रफीगंज / औरंगाबाद : रफीगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय बैंक डकैती गिरोह का उद्भेदन करते हुए तीन बैंक डकैतों को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार डकैत बिहार, झारखंड और बंगाल के कई बैंकों में डकैती कर पुलिस की नजरों में धूल झोंक रहे थे.
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दो संदेहास्पद व्यक्ति के अचीवर बाइक से घूमने की सूचना मिली. सूचना मिलने पर थाने की टीम, पीएसआई प्रणव कुमार तथा पुलिस बल को लेकर सत्यापन के लिए प्रस्थान किये. आरबीआर स्कूल के पास सत्यापन के दौरान दोनों अपराधी अचीवर बाइक छोड़ कर भागने लगे. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों संदेहास्पद व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.
पकड़ा गया अपराधी अंतरराज्यीय बैंक डकैत गिरोह का लीडर निकला. वह गया जिले के परैया थाने के पहरा गांव के जगेश्वर दास का पुत्र नीरज दास उर्फ सत्येंद्र दास बताया जा रहा है, जो बैंक डकैती गिरोह का लीडर है. साथ ही आमस थाने के अकौना गांव निवासी कैलू दास का बेटा विनय दास है.
पूछताछ के दौरान उसने वर्ष 2007 में बंगाल के दुर्गापुर स्थित देना बैंक से 4.50 लाख, पुरुलिया स्थित पीएनबी बैंक से 80 लाख, वर्ष 2011 में झारखंड के गिरिडीह जिलांतर्गत निमियाघाट स्थित एसबीआइ से 24 लाख, वर्ष 2013 में परसा बाद स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक से 2.5 लाख, वर्ष 2016 में औरंगाबाद के भदवा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से पांच लाख, मगध मेडिकल कॉलेज गया स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से 20 लाख, वर्ष 2017 में बांका जिलांतर्गत चानन थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई से 39 लाख, बंगाल के खरदा थानांतर्गत बैरकपुर स्थित आईआईएफएल ब्रांच से 8.50 किलो सोना की लूट के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके अलावा वह आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामलों में भी नामजद है.
नीरज दासकुछ दिन पूर्व हीजेल से छूटा है. इसकी निशानदेही पर झारखंड के हजारीबाग जिले की पुलिस के सहयोग से परैया थानांतर्गत पहरा गांव से बिनोद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी को पहरा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने हजारीबाग जिलांतर्गत चरकुशा थाना स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक से बीते 27 जून, 2019 को 3.32 लाख की लूट के मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. सभी अपराधियों को झारखंड के हजारीबाग पुलिस को सौंप दिया गया. डकैतों के पास से लूट के रुपये, मोबाइल एवं बाइक बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार बैंक डकैत रफीगंज में बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से रेकी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










