होलिकादहन 20 मार्च की रात 8:15 बजे से होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 8:16 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद सदर. इस बार होलिकाष्टक और मीन मलमास एक साथ शुरू हो रहे हैं .रंगोत्सव 21 मार्च को उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में तथा हस्त नक्षत्र के संयोग के बीच होली मनायी जायेगी. आचार्य सतीश पाठक ने बताया कि 20 मार्च की संध्या 8:13 बजे तक भद्रा होने के कारण 8:15 बजे से होलिका दहन का […]
विज्ञापन
औरंगाबाद सदर. इस बार होलिकाष्टक और मीन मलमास एक साथ शुरू हो रहे हैं .रंगोत्सव 21 मार्च को उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में तथा हस्त नक्षत्र के संयोग के बीच होली मनायी जायेगी.
आचार्य सतीश पाठक ने बताया कि 20 मार्च की संध्या 8:13 बजे तक भद्रा होने के कारण 8:15 बजे से होलिका दहन का मुहूर्त बन रहा है इस बार उत्तराफाल्गुनी व हस्त नक्षत्र के संयोग होने से देश में खुशहाली भरपूर अन्न, किसान खुशहाल होंगे इस तरह 14 मार्च को होलिकाष्टक शुरू होने से 14 अप्रैल मलमास खत्म होने तक सगाई विवाह मुंडन जनेऊ आदि नहीं होंगे
14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश: ऐसा माना जाता है कि सूर्य जब मीन राशि में प्रवेश करता है तो सूर्य मलिन अवस्था में होता है. चूंकि सूर्य को विवाह का कारक ग्रह माना जाता है.
इसलिए सूर्य के मलिन अवस्था में होने के कारण विवाह समेत अन्य संस्कार इस दौरान नहीं किये जाते. सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा और 14 अप्रैल तक विद्यमान रहेगा. सूर्य जब मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा तभी विवाह जैसे संस्कार पुनः शुरू होंगे.
14 से 20 मार्च तक होलिकाष्टक
शास्त्रीय मान्यता है कि होलिकाष्टक के दौरान किये जाने वाले शुभ कार्यों का उचित फल नहीं मिलता. इस मान्यता के चलते नामकरण संस्कार जनेऊ संस्कार गृह प्रवेश विवाह संस्कार आदि नहीं किए जा सकेंगे. इस बार होलिकाष्टक 14 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च होलिका दहन तक रहेगा. 21 मार्च को होली मनाई जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










