बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता को कनपट्टी में सटाकर मारी गोली, मौत

Updated:
विज्ञापन

केशव कुमार सिंहऔरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने भाजपा नेता मदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. वह वर्तमान में जन वितरण प्रणाली के विक्रेता भी थे. मदन यादव हसपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले थे. घटना के बारे […]

विज्ञापन

केशव कुमार सिंह
औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने भाजपा नेता मदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. वह वर्तमान में जन वितरण प्रणाली के विक्रेता भी थे. मदन यादव हसपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मदन यादव प्रत्येक दिन की भांति शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए घर से बाहर निकले हुए थे जैसे ही वे जलपुरा मोड़ पर पहुंचे, अपराधियों ने उनके शरीर में दो गोली मारी. पहली गोली पेट में और दूसरी गोली कनपटी में लगी. गोली लगते ही मदन यादव सड़क पर गिर गए और खून से लथपथ हो गये. जब गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्हें मृत पाया.

लोगों ने इसकी सूचना फौरन हसपुरा थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. यहां चर्चा कर दें कि मदन यादव पिछले तीन टर्म तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे ,लेकिन पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. घटना को अंजाम क्यों दिया गया है यह अभी तक पता नहीं चल सका है.

पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है. वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन