बिजली कंपनी के 150 कर्मचारियों और उनके परिवार को तीन दिनों से बनाया था बंधक और अब…

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को बंधक बनाने का तीन दिन से चल रहा संकट खत्म हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को हुई बैठक के दौरान संकट सुलझ गया जहां यह फैसला लिया गया कि बीआरबीसीएल तब तक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को बंधक बनाने का तीन दिन से चल रहा संकट खत्म हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को हुई बैठक के दौरान संकट सुलझ गया जहां यह फैसला लिया गया कि बीआरबीसीएल तब तक गांवों को बिजली की आपूर्ति देगी जब तक दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) बिजली के कनेक्शन मुहैया नहीं करा देती.

आपके शहर में

विज्ञापन

औरंगाबाद के जिला मजिस्ट्रेट राहुल रंजन महिवाल ने कहा, ‘‘गतिरोध सुलझ गया है.’ हालांकि उन्होंने इस मुद्दे के बारे में विस्तार से बताने से इंकार कर दिया. औरंगाबाद जिला प्रशासन और बीआरबीसीएल के प्रतिनिधि तथा गांव वाले बैठक में शामिल हुए. गांव वालों ने बीआरबीसीएल के करीब 150 कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को रविवार से बंधक बना रखा था. वे अपने गांवों में बिजली बहाल करने की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन