पुलिस ने किया लाठीचार्ज ट्रक से कुचल कर मजदूर की हुई थी मौत

Updated at : 11 Sep 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज ट्रक से कुचल कर मजदूर की हुई थी मौत

औरंगाबाद/हसपुरा : हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया पीएनबी के निकट अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर मजदूर की हुई मौत के बाद लगभग आठ घंटे तक गोह-देवहरा रोड बवालियों की भेंट चढ़ा रहा. आक्रोशितों ने घटना के विरोध में पुलिस पर पथराव किया तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बल प्रयोग किया और उपद्रवियों को खदेड़ […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/हसपुरा : हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया पीएनबी के निकट अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर मजदूर की हुई मौत के बाद लगभग आठ घंटे तक गोह-देवहरा रोड बवालियों की भेंट चढ़ा रहा. आक्रोशितों ने घटना के विरोध में पुलिस पर पथराव किया तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बल प्रयोग किया और उपद्रवियों को खदेड़ दिया. सोमवार की सुबह किसी तरह मामला शांत हुआ. शव का पोस्टमार्टम औरंगाबाद में किया गया. दुर्घटना में मारे गये मजदूर की पहचान धुसरी टोला गिरधारी बिगहा गांव के 45 वर्षीय सुदर्शन राजवंशी के रूप में हुई है. यह घटना रविवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब की है.

जानकारी के अनुसार सुदर्शन राजवंशी मजदूरी करता था. हाजीपुर के एक 407 वाहन पर भूसा लोड कर दाउदनगर के किसी गांव से चला था. 407 वाहन का चालक सुदर्शन व अन्य मजदूरों को छोड़ने के लिए धुसरी गांव गया था. वापस लौटने के दौरान वाहन पचरूखिया में पीएनबी के निकट खराब हो गया. इस पर चालक ने सुदर्शन को घर से बुलाया और मिस्त्री की व्यवस्था के लिए पचरूखिया ले गया. वाहन ठीक करने के दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सुदर्शन को अपनी चपेट में लेते हुए खड़े 407 वाहन में टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सुदर्शन की मौत की खबर गांव पहुंची तो गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया. देखते-देखते कोईलवा,धुसरी,हैब्बसपुर, मौआरी, तिलकपुरा, धमनी सहित आसपास के कई गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये और मुआवजा को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर हसपुरा,खुदवां,गोह थाना की पुलिस वहां पहुंची और आक्रोशितों को शांत कराने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आक्रोशित ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग पर अड़े रहे. सोमवार की सुबह एसडीओ
अनिश अख्तर व एसडीपीओ राजकुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों का समझाने-बुझाने का प्रयास किया. इसी बीच भीड़ में रहे कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया ,जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया. पता चला कि उपद्रवियों को भागने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. हालांकि पुलिस के पदाधिकारी लाठी चार्ज से इन्कार कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन