औरंगाबाद के नहर में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, शव मिलने से गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : मदनपुर के कठौतिया गांव में बुधवार से लापता 12 वर्षीय चंदन का शव नहर में मिला. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव निवासी 12 वर्षीय चंदन कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई. मृतक धर्मजीत यादव का पुत्र था. चंदन बुधवार शाम से लापता था. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहर में मिला किशोर का शव

गुरुवार शाम मंगर बिगहा गांव स्थित पथलौटिया आहर के समीप नहर में चंदन का शव मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक की मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. चंदन दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी चार बहनें हैं.

Also Read : मंझौल में नई प्रशासनिक जोड़ी से बदलाव की उम्मीद, खनन-नशा और भू-माफिया पर कार्रवाई की चुनौती

शव मिलने की सूचना से गांव में छाया मातम

उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव ने बताया कि किशोर के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. शव मिलने की सूचना के बाद कठौतिया और मंगर बिगहा सहित आसपास के गांवों में मातम छा गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही मामले की जांच करते हुए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोर नहर में कैसे डूबा.

Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन

नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read : बेगूसराय में गंगा जी में स्नान के दौरान डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन