औरंगाबाद में गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना
झंडी दिखाते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : औरंगाबाद में गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार के लिए चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू हुआ. सिविल सर्जन ने जन-जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Aurangabad News : गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल, औरंगाबाद से जन-जागरूकता वाहन रवाना किया गया. सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया.
आपके शहर में
समय पर जांच और उपचार अभियान का प्रमुख उद्देश्य
सिविल सर्जन डॉ. कृष्णा कुमार ने कहा कि गैर-संचारी रोग वर्तमान समय में गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन रहे हैं. ऐसे में लोगों को इन रोगों के प्रति जागरूक करना और समय रहते उनकी जांच कराकर उपचार उपलब्ध कराना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी. साथ ही, लोगों को जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
मधुमेह और उच्च रक्तचाप समेत कई रोगों की होगी जांच
डीपीएम मो. अनवर आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दो सितंबर से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. अभियान के दौरान आम लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, हृदय रोग, सीओपीडी एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की समय पर जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है.
Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाना है, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान की जा सके और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को गैर-संचारी रोगों से बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक करेगा.
Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. नकीब, डीसीएम कुमार आनंद प्रकाश, डीपीसी नागेंद्र कुमार केशरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.
Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए