हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को मिलेगा 15-15 किलो अनाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएम ने की अभियान की शुरुआत मिलेगा नौ किलो चावल व छह किलो गेहूं औरंगाबाद नगर : मंगलवार को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा छात्रावास में रहने वाले एससी-एसटी परिवार के छात्रों को मुफ्त में 15 किलो आनाज देने की योजना का शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने किया. खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सदर […]

विज्ञापन

डीएम ने की अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
मिलेगा नौ किलो चावल व छह किलो गेहूं
औरंगाबाद नगर : मंगलवार को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा छात्रावास में रहने वाले एससी-एसटी परिवार के छात्रों को मुफ्त में 15 किलो आनाज देने की योजना का शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने किया. खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सदर प्रखंड मुख्यालय पर इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसे जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल, डीपीआरओ धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इसके बाद जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं.
इसी क्रम में इस तरह की योजना चलायी गयी है कि प्रत्येक माह छात्रों को नौ किलो चावल व छह किलो गेहूं उपलब्ध कराया जाये,ताकि भुखमरी का सामना नहीं करना पड़े. इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया. इधर इस तरह के जन कल्याणकारी योजना लागू किये जाने पर आम लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन को बधाई भी दी. इस मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन