आशुतोष शाही हत्याकांड : शूटरों को चिन्हित करने के लिए जेल में बंद हिस्ट्रीशीटरों से संपर्क

Updated at : 26 Jul 2023 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
आशुतोष शाही हत्याकांड : शूटरों को चिन्हित करने के लिए जेल में बंद हिस्ट्रीशीटरों से संपर्क

आशुतोष शाही हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों का सीसीटीवी में बाइक से भागने के दौरान कैद हुई थी शूटरों की तस्वीर मिली है. लेकिन अंधेरा होने के कारण बदमाशों का हुलिया साफ नहीं आया है. मुजफ्फरपुर पुलिस उत्तर बिहार के कई जिलों के प्रोफेशनल शूटरों की सूची भी तैयार कर रही है.

विज्ञापन

शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो गार्ड निजामुद्दीन व राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या करने वाले चारों शूटरों को चिन्हित करना एसआइटी के लिए चुनौती साबित हो रहा है. हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर गठित एसआइटी की छह अलग- अलग टीम उत्तर बिहार व पटना में सक्रिय रहे प्रोफेशनल शूटरों की सूची तैयार कर रही है. इसको लेकर एसआइटी की टीम अलग- अलग जेलों में बंद हिस्ट्री शीटरों से भी सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाशों की हुलिया का पहचान करा रही है.

इसके अलावे मुख्यालय से एसटीएफ की टीम भी शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर मैनुअल व वैज्ञानिक इनपुट खंगाल रही है.पुलिस का जिन शूटरों पर शक जा रहा है, उनके घटना के समय मोबाइल का टावर लोकेशन व फिजिकल रूप से कहां उपस्थिति थी इसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है. इधर, नगर थाने की पुलिस अब घटनास्थल से जब्त खून लगा बेडशीट, कारतूस, पिलेट व खोखा की एफएसएल जांच के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी.

मंटू शर्मा व गोविंद की गिरफ्तारी को कई राज्यों में छापा

पुलिस टीम हत्याकांड में आरोपी बनाये गये शातिर मंटू शर्मा व गोविंद के ठिकाने को ट्रेस करने के लिए यूपी, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली व महाराष्ट्र में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि डीआइयू की टीम ने भगवानपुर इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर को भी हिरासत में ली है.

खंगाला जा रहा है आपराधिक इतिहास

हत्याकांड में जेल भेजे गये पूर्व पार्षद शेरू अहमद व प्रॉपर्टी डीलर विजेंद्र उर्फ विक्कू शुक्ला का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है. नगर डीएसपी ने शहरी अनुमंडल के सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि दोनों के खिलाफ थानों में दर्ज केस का पूरा रिकॉर्ड जल्द से जल्द नगर थाना व नगर डीएसपी कार्यालय को उपलब्ध कराये. बताया जाता है कि 15 साल तक का क्राइम इतिहास पुलिस जुटा रही है.

जख्मी अधिवक्ता का पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज

सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर का पुलिस अभिरक्षा में पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. नगर डीएसपी ने मंगलवार को कोर्ट से वहां दो पुलिस पदाधिकारी की तैनाती के लिए अनुमति मांगी है. इसमें पीएसआइ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को पटना भेजा जाएगा.

हथियार को लेकर पुलिस गोपनीय तरीके से लगा रही सुराग

आशुतोष शाही हत्याकांड में इस्तेमाल अत्याधुनिक हथियार कहां से आया था. इस्तेमाल करने के बाद अपराधी कहां हथियार छिपाकर भागा था. इसके बारे में एसआइटी, एसटीएफ व डीआइयू की अलग- अलग टीम जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन