सकरी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

क्षतिग्रस्त ट्रकों का सांकेतिक फोटो.
Arwal News:
Arwal News: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर औरंगाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक और पटना की दिशा से जा रहे दूसरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल को हायर सेंटर रेफर, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल की पहचान अरवल निवासी 35 वर्षीय प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है.
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया. प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










