दाऊदनगर से चोरी गए आभूषण मेहंदिया में मिले, ज्वेलर्स दुकानदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

इसी दुकान से चोरी का गहना बरामद किए गए.

Arwal News : सूचना पर दाऊदनगर और मेहंदिया थाना पुलिस ने मेहंदिया स्थित बालाजी ज्वेलर्स में छापेमारी की. इस दौरान एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

कलेर (अरवल) से अंजनी कुमार की रिपोर्ट
Arwal News : दाऊदनगर में हुई सोना चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया सोना मेहंदिया स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से बरामद कर लिया है. संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया. बरामदगी के बाद आरोपी को दाऊदनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो दिन पहले हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व दाऊदनगर में सोना चोरी की घटना हुई थी. इस मामले में दाऊदनगर थाना में कांड संख्या 448/26 दिनांक 1 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार चोरी गए आभूषणों की तलाश में जुटी थी.

छापेमारी के दौरान दुकान संचालक धराया

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का सोना मेहंदिया क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसायी के पास रखा गया है. सूचना के आधार पर दाऊदनगर और मेहंदिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मेहंदिया स्थित बालाजी ज्वेलर्स में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चोरी का सोना बरामद कर लिया गया तथा दुकान संचालक गुलाब कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मेहंदिया थाना क्षेत्र का निवासी है और वहीं स्वर्ण व्यवसाय करता है. बरामदगी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दाऊदनगर पुलिस को सौंप दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी चोरी का सामान बरामद हो सकता है तथा अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Also Read: जहानाबाद में ट्रक से 822.96 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन