Bihar News: सुबह-सुबह हो गया डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज
Published by : Ashish Jha Updated At : 17 Jun 2025 11:05 AM
bihar dm
Bihar News: लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन एवं मानदेय अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया.
Bihar News: अरवल. बिहार के अरवल के डीएम कुमार गौरव ने बंशी प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
अगले आदेश तक वेतन पर रोक
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम कुमार गौरव सुबह 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने सभी विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थलों से अनुपस्थित पाए गए. इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन एवं मानदेय अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया.
बॉयोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही मिलेगा वेतन
डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को समय पर सेवाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि अब केवल बॉयोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा. डीएम की इस कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










