अरवल में सेस्टोबॉल में परचम लहरा रहे जिले के युवा, सुविधाओं के अभाव में गांधी मैदान में बहा रहे पसीना

Updated:
विज्ञापन
ARWAL NEWS

सेस्टोबॉल खेलते खिलाडी

Arwal News: अरवल के गांधी मैदान में सेस्टोबॉल के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत कर जिले का नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रोशन कर रहे हैं. मैदान में शौचालय, स्वच्छ पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने खेल सुविधाओं में सुधार की मांग की है.

विज्ञापन

Arwal News: निशिकांत कि रिपोर्ट

अरवल जिले के गांधी मैदान में सेस्टोबॉल के खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. यहां प्रशिक्षण लेने वाले करीब 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं.

प्रशिक्षक सूरज कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 60 खिलाड़ियों को अलग-अलग शिफ्ट में प्रशिक्षण देते हैं. उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी खुशी कुमारी, काजल कुमारी, अमन कुमार, अयांश कुमार और सौरव कुमार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं.वहीं ब्यूटी कुमारी, गुंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, शुभम कुमार और आयुष कुमार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

खिलाड़ियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

प्रशिक्षक सूरज कुमार ने बताया कि गांधी मैदान में सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है. मैदान में शौचालय नहीं होने के कारण विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पानी लेने के लिए पास स्थित खेल भवन जाना पड़ता है, जबकि मैदान के चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं है. इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है.

स्ट्रीट लाइट खराब रहने से नहीं हो पाती नाइट प्रैक्टिस

सूरज कुमार ने बताया कि गांधी मैदान में लगी स्ट्रीट लाइट महीने में लगभग 15 दिन बंद रहती है. उन्होंने कहा कि रिचार्ज मीटर से जुड़े होने के कारण समय पर रिचार्ज नहीं हो पाता, जिससे रोशनी की व्यवस्था बाधित रहती है. इसके चलते खिलाड़ियों को रात्रि अभ्यास करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

राष्ट्रीय पर्वों के बाद भी बढ़ जाती है परेशानी

प्रशिक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर मैदान में बालू डाल दी जाती है. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मैदान को फिर से समतल बनाना पड़ता है. इसके लिए कई बार उन्हें अपने स्तर से पैसे खर्च कर मिट्टी डलवानी पड़ती है.

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने प्रशासन से गांधी मैदान में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: राबड़ी देवी बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लो बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन